फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police arrest two theft

चोरी के सामान और नशीला पाउडर के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 11 Jan 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
police arrest two theft
मेंहदावल पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो चोर को पकड़ कर जेल भेजा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
चोरी के सामान और नशीला पाउडर के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- मेंहदावल क्षेत्र के बीमापार और पड़री में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल /संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने सोमवार शाम को मोहियापुल के पास से दो चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की मोबाइल फोन, साड़ी, बर्तन और 37 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के दो गांवों में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश किया। पकड़े गए चोर गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

एसओ जयबर्द्धन सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मोहियापुल के पास से दो चोरों को पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान राजन निषाद और प्रेम उर्फ कोइल निवासी डोमिनगढ़ थाना तिवारीपुर गोरखपुर के रूप में हुई। पकड़े गए चोरों के पास से दो मोबाइल फोन, दो साड़ी, चार गिलास, चार चम्मच, दो कटोरी, दो शीशे का गिलास और 37 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने क्षेत्र के बीमापार और पडरी में दो जनवरी की रात में चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार किया। बरामद सामान चोरी का होना बताया। पकड़े गए चोरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज बिसौवा रामप्रवेश यादव, हेड कांस्टेबल नूरुद्दीन खां, कांस्टेबल बृजेश सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल संजीव यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed