फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police arrest one accused

बहनोई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Feb 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
police arrest one accused
बहनोई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- बिसरा रिपोर्ट में जहर देेकर मारने की हुई थी पुष्टि
- सात जनवरी को पुलिस ने आरोपित ससुर और बड़े साले को भेजा था जेल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित छोटे साले को मंगलवार को तितौवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
एसएसआई राकेश मिश्र ने बताया कि बड़ेला गांव निवासी पवन कुमार चौधरी ने कोतवाली में आठ सिंतबर को केस दर्ज कराया था। आरोप था कि 32 वर्षीय बेटे दीपक की शादी कोतवाली क्षेत्र के जिगिना गांव के जगराम चौधरी की बेटी रीना चौधरी के साथ हुई थी। बेटे और बहू में संबंध ठीक नहीं था। बहू उसके बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रचती रहती थी। बहू ने बेटे दीपक को सात सितंबर 2021 को अपने मायके जिगिना भेज दिया। बेटा ससुराल गया तो ससुरालियों ने जबरन जहर पिला दिए। हालात खराब होने पर सूचना मिली तो वे लोग बेटे के ससुराल जिगिना गए। वहां जाने पर पता चला कि गाड़ी से बेटे को बस्ती ले जा रहे हैं। वह लोग बेटे को जिला अस्पताल बस्ती ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान आठ सितंबर 2021 को बेटे की मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर, दो सालों पर हत्या और पत्नी पर साजिश रचने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसएसआई ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट में मौत का कारण जहर देने से होना आया था। सूचना के आधार पर सात जनवरी को हत्यारोपित ससुर जगराम चौधरी और बड़े साले बुन्नु उर्फ अभय चौधरी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। जबकि फरार चल रहे आरोपित छोटे साले दिनेश कुमार चौधरी को तितौवा चौराहे से मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed