फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police arresr 32 people

अलग-अलग मामलों में पकड़े गए 32 आरोपी

Mon, 10 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
police arresr 32 people
अलग-अलग मामलों में पकड़े गए 32 आरोपी
विज्ञापन

- 380 लीटर कच्ची शराब, एक किलोग्राम गांजा, चाकू और नशीला पाउडर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एसपी के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान कुल 380 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। 100 क्विंटल लहन और 30 शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया। एक किलोग्राम अवैध गांजा और 37 ग्राम नशीला पाउडर मिला। विभिन्न मामलों में कुल 32 आरोपी पकड़ गए।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि अभियान में कोतवाली पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ चार आरोपियों को पकड़ा। जबकि दुधारा पुलिस ने 70 लीटर शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी तरह धनघटा पुलिस ने 40 लीटर शराब बरामद किया। 25 अवैध भट्टियां और 95 क्विंटल लहन को नष्ट किया। धनघटा पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा। वहीं एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। महुली पुलिस ने 45 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मेंहदावल पुलिस ने 45 लीटर शराब और 37 ग्राम नशीला पाउडर के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। बखिरा पुलिस ने 25 लीटर शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। धर्मसिंहवा पुलिस ने दस लीटर शराब के साथ एक आरोपी और बेलहर पुलिस ने 100 लीटर शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुल पांच क्विंटल लहन और पांच भट्ठियां नष्ट किया। अभियान में कुल 380 लीटर शराब बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed