फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   police alert for idol immersion and procession

जुलूस और मूर्ति विसर्जन को लेकर मुस्तैद पुलिस

Wed, 21 Oct 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 21 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
मोहर्रम और दुर्गा प्रतिमाओं के जुलूस और मूर्तियों के विसर्जन को लेकर पुलिस चौकन्नी है। जिले में 800 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित है। जिसमें से 740 प्रतिमाएं 22 अक्टूबर को विभिन्न स्थलों पर विसर्जित की जाएगी।
विज्ञापन

जबकि 34 प्रतिमाएं 23 अक्टूबर और 20 प्रतिमाएं 27 अक्टूबर को पूर्णमासी की तिथि में विसर्जित होगी। छह दुर्गा प्रतिमाएं स्थाई है, जो विसर्जित नहीं होगी।
एसपी ने सतर्क दृष्टि रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानों को अतिरिकत पुलिस फोर्स दिया है। एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि खलीलाबाद में 225 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित है।
विज्ञापन

मगहर आमी नदी, बूधा कला पुल, बालूशासन पुल,अजगईबा घाट पर मूर्तियां विसर्जित होगी। जबकि दुधारा क्षेत्र में 88 प्रतिमाएं है,जो भगौसा घाट, सिकरिया ,राजघाट पुल, पडरिया पुल और कठिनईया नदी में विसर्जित होगी। धनघटा थाना क्षेत्र में 133 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित है,जो मुखलिसपुर पुल, सिकरीगंज,बिडहरघाट, पिडिया घाट,रामबागे घाट और चहोड़ा घाट पर विसर्जित की जाएगी। महुली क्षेत्र में 144 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित है,जो मुखलिसपुर,सांखी घाट, शनिचरा घाट, सिसवनिया घाट,बारीडीहा घाट, पिडिया घाट और राजघाट में विसर्जित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed