फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pocket inside the bank

बैंक के अंदर वृद्ध की जेब काटकर उड़ाए 48000 रुपये

Fri, 08 Nov 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pocket inside the bank
पीड़ित हीरालाल। - फोटो : KHALILABAD
बैंक के अंदर वृद्ध की जेब काटकर उड़ाए 48000 रुपये
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा धनघटा के कैश काउंटर से शुक्रवार को एक वृद्ध की जेब काटकर जेबकतरा 48000 रुपये लेकर भाग निकला। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने जेबकतरे का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ से दूर हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।

मुखलिसपुर निवासी 63 वर्षीय हीरालाल शुक्रवार को एसबीआई की शाखा धनघटा में रुपये निकालने आए थे। पीड़ित ने बताया कि 49000 रुपये की निकासी की। इसमें 24 नोट दो-दो हजार की थी और दस रुपये की एक गड्डी एक हजार रुपये की थी। एक हजार रुपये की गड्डी कमीज के बगल वाली जेब में रख लिया और 48000 रुपये कमीज में पेट पर बनी थैली में रखा। हीरालाल ने बताया कि ज्यों रुपये को जेब में रखकर कैश काउंटर से आगे बढ़ना चाहा, उसी समय पेट पर बनी जेब को काटकर जेबकतरा 48000 रुपये निकाल लिया। जानकारी होने परजेबकतरा बैंक से भाग निकाला। बैंक पर ड्यूटी में लगे गार्ड को सूचना दी तो उसने पीछा किया, लेकिन जेबकतरा भागने में कामयाब हो गया। शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हीरालाल के बगल तीन लोग खड़े दिख रहे हैं। एक शख्स उनकी जेब की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। बैंक के अंदर हुई घटना से ग्राहकों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed