{"_id":"5de004278ebc3e54a13403f8","slug":"pm-principal-trapped-by-commenting-on-home-minister-khalilabad-news-gkp3311159121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम, गृहमंत्री पर टिप्पणी कर फंसे प्रधानाध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम, गृहमंत्री पर टिप्पणी कर फंसे प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
पीएम] गृहमंत्री पर टिप्पणी कर फंसे प्रधानाध्यापक
मेंहदावल/संतकबीरनगर । सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बृहस्पतिवार को मेंहदावल पुलिस ने एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने देर शाम आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के मामले को एसपी ब्रजेश सिंह ने गंभीरता से लिया। एसपी ने साइबर सेल के साथ एसओ मेंहदावल को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसओ रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि जांच पड़ताल में क्षेत्र के समोगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नियाज अहमद के साथ अनिल शर्मा का नाम सामने आया। पीएम और गृहमंत्री के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जांच पडताल में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए प्रधानाध्यापक नियाज अहमद और अनिल शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई एसएसआई अवधेश पांडेय की ओर से दी गई तहरीर पर की। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर पीएम और गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना कानूनन अपराध है। इस मामले में साइबर सेल को जांच और एसओ मेंहदावल को दोषियों को चिहिन्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई की है। इसमें जो भी लोग दोषी होंगे, बख्शे नहीं जाएंगे। बीएसए सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि समोगर प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक नियाज अहमद ने पीएम और गृहमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। बीईओ से मामले का सत्यापन कराएंगे और प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की भी कार्रवाई करेंगे।