फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pm ann distribution yojna implimented

विभिन्न स्थानों पर कार्ड धारकों में बंटा अनाज

Mon, 13 Dec 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
pm ann distribution yojna implimented
विभिन्न स्थानों पर कार्ड धारकों में बंटा अनाज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के तहत रविवार को विभिन्न स्थानों पर अनाज वितरण की शुरुआत हुई। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की मौजूदगी में राशनकार्ड धारकों को अनाज प्रदान किया गया।
खलीलाबाद के गोलाबाजार में नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने अनाज बांटा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों की सुध ली है। खलीलाबाद ब्लॉक के चकदही में अन्न वितरण की शुरुआत क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि रविंद्र यादव व लेखपाल राम प्रताप ने की। इस दौरान कोटेदार अनूप यादव, महिला समूह की अध्यक्ष गुड़िया देवी, ममता देवी, राघव मौर्य, अंगद निषाद, इंद्रदेव आदि उपस्थित रहे। ग्राम मैनसिर और मीरगंज में राशन वितरण सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कोरोना काल में इस योजना की शुरुआत की गई थी, ताकि कोई भी गरीब भूखे पेट न सोऐ। इस दौरान बुनकर प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक धनंजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिसंबर से गरीबों को निशुल्क दोगुना राशन मिलेगा। इस योजना के तहत गरीबों को गेहूं-चावल के साथ नमक, रिफाइंड आयल और चना भी दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान मैनसिर बलजीत कुमार, कोटेदार दयाशंकर पासवान, प्रधान प्रतिनिधि मीरगंज राजकुमार तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेंद्र नाथ, नीतू, कौशिल्या, शेषनाथ, सुभावती, शीला, सुधा देवी, विशुन देव, लालमन, दिलीप गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने किया अन्न वितरण
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला में मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने मनैतापुर में चौपाल लगा कर राशन का वितरण किया। लोगों को गेहूं-चावल के साथ रिफाइंड आयल, चना और नमक भी दिया गया। लोगों को खाद्यान्न वितरण के बारे में जागरूक किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजित राय ने नगर पंचायत बेलहर कला में कोटेदार हरिशंकर राय के यहां चौपाल लगाकर राशन वितरण किया। इस अवसर पर साधू राय, रामलाल, पूर्णवासी, सुल्तान आदि मौजूद रहे।
सर्व समाज के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार : श्रीराम
फोटो सहित
पीएम गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पीएम गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के तहत रविवार को नाथनगर ब्लॉक के सिकटहा में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने अनाज वितरण का शुभारंभ किया। कहा कि भाजपा सरकार सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है। निशुल्क अनाज वितरण इसका उदाहरण है।

प्रदेश सरकार के स्वतंत्र राज्य मंत्री श्रीराम चौहान ने 68 अंत्योदय लाभार्थियों के बीच तेल, नमक, चना व राशन से भरे किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, नौजवान, श्रमिक, गरीबों के हितार्थ योजनाओं को सफलतापूर्वक चल रही है। बिना किसी भेदभाव के समस्त समाज के लिए सरकार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आयोजक दीपेंद्र पाल उर्फ मुन्नू पाल व जिला पंचायत सदस्य अंबरीष उर्फ रक्कू पाल ने कहा कि कोविड महामारी के बीच भी सरकार की नीतियों के चलते आम जनमानस खुशहाल है। निशुल्क राशन योजना से सभी वर्गों का भला हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। गोरखपुर में एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना आदि ऐसे कार्य हैं, जिसका लाभ सभी को मिलेगा। इस मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर सौरभ गोस्वामी, संतराम गुप्ता, जमशेद खान, बलराम पाल, वीरेंद्र त्रिपाठी, सुभाष यादव, प्रधान तेरसू प्रसाद, राजन कुमार, आशुतोष मिश्र, संदीप पाल, मनोज पाल, अष्टभुजा मिश्र, महेश तिवारी, रामनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed