{"_id":"628d1d79f095d634745236e6","slug":"plan-ready-to-remove-water-logging-khalilabad-news-gkp4380161151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से निजात का मास्टर प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से निजात का मास्टर प्लान तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से निजात का मास्टर प्लान तैयार
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र को जलभराव से निजात के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मास्टर प्लान तैयार कर मानसून से पूर्व नालों की सफाई और नालों को एक-दूसरे से जोड़ने की मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत नालों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया जा रहा है।
पिछले साल बरसात के मौसम में खलीलाबाद के अधिकतर मोहल्ले जलभराव का शिकार हो गए थे। करीब एक पखवाड़े तक कई मोहल्लों में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। स्थिति यह हो गई थी कि सड़कों को काटकर जलनिकासी करानी पड़ी थी, वह भी तब जब डीएम दिव्या मित्तल ने इसकी पहल की। इस साल मानसून से पहले नगर पालिका प्रशासन इस दिशा में सार्थक पहल करने में जुट गया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने दावा किया है कि शहर में इस बार जलभराव की समस्या नहीं होने पाएगी। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलनिकासी के लिए कई जगहों पर नए नालों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही शहर के सभी बड़े नालों की सफाई के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ ही मशीनों के माध्यम से भी नालों की सफाई की जा रही है। पालिका अध्यक्ष का दावा है कि शहर के सभी वार्डों सहित मुख्य मार्गों के नालों की सफाई का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर के ज्यादातर नालों पर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसे खाली करा लिया गया है। नालों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए भी कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नालों का पानी हेड से टेल तक पहुंचने में कोई बाधा न आने पाए। इससे शहरवासियों को जलभराव की समस्या के पूरी तरह निजात मिलेगी।