फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pharmacist staged dharna

सीएमओ कार्यालय पर फार्मासिस्टों ने दिया धरना

Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
pharmacist staged dharna
सीएमओ कार्यालय पर फार्मासिस्टों ने दिया धरना
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने ग्रेड पे वेतनमान, प्रभार भत्ता बढ़ाने, पद नाम बदलने, दवा लिखने का अधिकार देने समेत 20 सूत्री मांगों के लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। सीएम को संबोधित मांगपत्र सीएमओ को सौंपा।

एसोसिएशन के मंत्री नित्यानंद त्रिपाठी ने फार्मासिस्ट संवर्ग में अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को पद योग्यता एवं कार्य दायित्व के अनुरूप वेतन प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चीफ फार्मासिस्ट का वेतनमान बढ़ाया जाए। एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्टों को मिलने वाले भत्ते को बढ़ाया जाए। फार्मासिस्ट का नाम फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पद नाम चीफ फार्मेसी अधिकारी किया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की अनुपस्थिति में चिकित्सीय कार्य कर रहे फार्मासिस्टों को विधिक मान्यता दी जाए। इसके साथ ही दवा लिखने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी 20 मांगे हैं, जिसको सरकार नहीं मानती है तो पहले चरण में धरना दिया गया है। पांच से आठ दिसंबर तक काला फीता बांधकर कार्य किया जाएगा। इसके बाद नौ दिसंबर से 16 दिसंबर तक दो घंटे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार होगा। 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। धरने में अध्यक्ष अजय चौधरी, अतहर इनाम, अखिलेश चौधरी, सत्य प्रकाश, संदीप कुमार पांडेय, रामकिशोर, फैज अहमद, रमेश चंद, अब्दुल कादिर, अमित कुमार श्रीवास्तव, रजनीश उपाध्याय, वीके श्रीवास्तव, डीपी सिंह, संजीव कुमार, सत्यव्रत त्रिपाठी, जेपी पांडेय, डीके शुक्ल, अशोक पांडेय, राजेश कुमार चौधरी, लाल बहादुर यादव, प्रेमचंद, ओम प्रकाश चौधरी समेत अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed