फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Petrol and diesel shortage continues...two pumps dry

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत बरकरार...दो पंप ड्राई

Fri, 24 Apr 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel shortage continues...two pumps dry
महुली में तेल के लिए पहुंचे लोग। संवाद
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। जिले में पेट्रोल-डीजल की दिक्कत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आपूर्ति में गड़बड़ी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेंहदावल में डीजल और पेट्रोल की कमी के चलते दो पंप बंद हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं की भीड़ के कारण 24 घंटे में ही पेट्रोल पंप ड्राई हो जा रहे हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

शादी के समय डीजल तथा पेट्रोल की मांग बढ़ गई है। मेंहदावल के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर रात 9:00 बजे डीजल व पेट्रोल खत्म हो गया। इसके कारण पंप ड्राई हो गया। यही स्थिति नगर के एक और पंप का भी रहा। जहां डीजल और पेट्रोल आया और 24 घंटे में ही पेट्रोल पंप ड्राई हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही डीजल उपलब्ध नहीं है। पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। जहां उपभोक्ताओं की भीड़ है। क्षेत्र के मनजीत कुमार, मनोज अग्रहरि, चंदन गुप्ता, मनोज कसेरा, अशोक गुप्ता, गोलू गुप्ता आदि का कहना है कि शादी का समय है, जिसमें डीजल तथा पेट्रोल की मांग बढ़ गई है। एक तरफ जनरेटर के लिए डीजल की आवश्यकता है तो दूसरी तरफ पेट्रोल की आवश्यकता है। किसी को बरात जाना है, किसी को लड़की का तिलक लेकर जाना है। बिना तेल के न चार पहिया वाहन चल पाएंगे न दो पहिया वाहन दौड़ पाएंगे।

एक पंप के मालिक पंकज जायसवाल ने बताया कि पेट्रोल तथा डीजल दोनों का स्टॉक समाप्त हो गया है। तेल की आपूर्ति होने की उम्मीद है। तेल आने के बाद बिक्री शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed