फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PET conduct in 24 centre

2,047 परीक्षार्थियों ने छोड़ा पीईटी, जिले के 24 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Tue, 24 Aug 2021 09:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
PET conduct in 24 centre
एचआर इंटर कॉलेज से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
2,047 परीक्षार्थियों ने छोड़ा पीईटी, जिले के 24 केंद्रों पर हुई परीक्षा
विज्ञापन

- परीक्षा में कुल 17,815 परीक्षार्थी थे नामांकित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) मंगलवार को जिले के 24 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित हुई। परीक्षा में 17,815 परीक्षार्थी नामांकित थे। जिसमें से 2,047 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 15,768 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह से हो रही बारिश के चलते काफी संख्या में परीक्षार्थी भीग कर केंद्रों पर पहुंचे।

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा अनिवार्य कर दिया है। जिसकी वजह से जिले में 24 केंद्रों पर पीईटी कराई गई। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से शुरू हुई। इसमें कुल 8,909 परीक्षार्थी नामांकित थे। जिसमें से 1,086 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 7,823 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह से शाम की पाली की परीक्षा तीन बजे से शुरू हुई। इसमें कुल 8,906 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 7,945 ने परीक्षा दी जबकि 961 ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी रख रहे थे। कही से कोई भी शिकायत नहीं आई है। इसके साथ ही हर परीक्षार्थी मास्क लगाकर केंद्रों पर आया था। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते परीक्षार्थियों को दिक्कतें हुई, इसके बावजूद परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एचआर इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले राजेश, जयकरन, संजय, मधुलता आदि ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी कठिन थे, फिर भी उसे हल किया गया है। बारिश की वजह से भीग का आना पड़ा है। कपड़े भीग गए थे। जिससे परीक्षा के दौरान परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed