फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pesticide shops raided, notice issued to a shopkeeper

Sant Kabir Nagar News: कीटनाशक दुकानों पर छापा, एक दुकानदार को नोटिस

Sat, 25 Apr 2026 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pesticide shops raided, notice issued to a shopkeeper
कीटनाशक दुकान में जांच करती टीम। संवाद
संतकबीरनगर। डीएम द्वारा गठित संयुक्त टीम ने शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कीटनाशक खरपतवार नाशक दवाओं के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 28 दुकानों की जांच की गई। इसमें से एक दुकानदार को नोटिस दिया गया, जबकि कीटनाशक के नौ और खाद-बीज के सात नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि तहसील मेंहदावल में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार व एसडीएम और डॉ. ब्रजेश कुमार, तहसील खलीलाबाद में एसडीएम व अजयदीप तथा तहसील धनघटा में एसडीएम एवं दीपचंद्र की टीमों में औचक छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान तहसील धनघटा में आठ दुकानों की जांच की गई। इसमें एक कीटनाशक दवा का नमूना लिया गया। तहसील खलीलाबाद में 10 दुकानों की जांच कर तीन कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए गए। तहसील मेंहदावल में 10 दुकानों की जांच कर पांच नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापामार कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार प्रवीण बीज भंडार बेलहरकला को अभिलेख अपूर्ण रखने पर नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि मेंहदावल तहसील के बेलहरकला क्षेत्र में प्रवीण बीज भंडार बेलहरकला, किसान एग्री जंक्शन बेलहरकला, एग्री जंक्शन बेलहरकला, आईएफएफडीसी केंद्र भटौली, चौधरी एजेंसी भटौली, डीसीएफ बरगदवा खुर्द, यश ट्रेडर्स बेलहरकला, राय ट्रेडर्स बेलहरकला जनता बीज भंडार नंदौर, किसान बीज भंडार नंदौर आदि की जांच की गई है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार जनपद में कीटनाशक दवाओं की जांच में 28 दुकानों काे चेक किया गया, जिसमें एक दुकानदार को नोटिस, कीटनाशक, खपतवारनाशी दवा आदि के नौ नमूने लिए गए, जबकि खाद के भी चार नमूने एवं बीज के तीन नमूने लिए गए। संग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए प्रेषित किया जाएगा। नमूने का परिणाम अमानक आने पर कीटनाशक एक्ट में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed