{"_id":"5c6d9942bdec2273783036da","slug":"performance-of-women-on-the-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का तहसील पर प्रदर्शन
Wed, 20 Feb 2019 11:45 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं का तहसील पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। भारतीय महिला महासभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धनघटा तहसील में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय महिला महासभा की कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे तहसील पहुंचीं और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि हकीमपुर समेत कई गांवों में आवंटित किए गए प्रधानमंत्री आवास में धांधली की गई है। सरकार छप्पर में निवास करने वाले लोगों को पक्का मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन कर रही है। इसके तहत वर्ष-2011 में किए गए आर्थिक गणना सूची में जिनका नाम है, उन्हें लाभान्वित करना है, लेकिन जिम्मेदार सरकारी मानक को दरकिनार कर अपात्रों को आवास दे रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से गांवों में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच कराने की मांग की और कहा कि अपात्रों का नाम हटाया जाए। एसडीएम बाबूराम ने आश्वासन दिया कि यदि कहीं गड़बड़ी है तो जांच कराई जाएगी।