फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People worship at home

मंदिरों में लगे रहे ताले, घरों पर हुआ देवी का अनुष्ठान

Wed, 25 Mar 2020 06:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
People worship at home
नवरात्र पर घरो में पूजा करते लोग। - फोटो : KHALILABAD
मंदिरों में लगे रहे ताले, घरों पर हुआ देवी का अनुष्ठान
विज्ञापन

- सुबह से ही लोग घरों में ही पूजा पाठ में जुटे रहे
- कलश स्थापना के साथ ही शुरू हुआ नवरात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शक्ति की उपासना का नवरात्र पर्व बुधवार से शुरू हो गया। कोरोना वायरस के चलते देवी मंदिरों को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से लोग घरों पर ही अनुष्ठान कर देवी की अराधना की। इसके साथ ही कलश स्थापित किया। पूजा पाठ का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया। यह क्रम लगातार नौ दिनों तक चलेगा।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवरात्र पर्व मनाया जाता है। कोरोना वायरस को देखते हुए मंदिरों में भीड़ न लगे इस वजह से मंदिरों पर ताला बंद कर दिया गया है। लोगों को घरों पर ही पूजा पाठ करने की सलाह दी गई है। लोग सुबह ही उठकर स्नान आदि कर घर पर देवी की आराधना की और कलश स्थापित किया। शहर के पुराना औद्योगिक नगर में समाज सेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार संग घर पर ही कलश की स्थापना की। इसी तरह से मेंहदावल, बखिरा, नाथनगर, धनघटा, हैंसर, बाघनगर, बेलहर आदि क्षेत्रों में लोगों ने घरों पर ही पूजा पाठ किया। कुछ प्रमुख बाजारों में बुधवार की सुबह लोग फलों को खरीदते देखे गए।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार वैश्विक संकट के बीच बुधवार को नवरात्र पर्व का शुभारंभ हुआ। देवी मंदिरों पर जाने से लगी पाबंदी के कारण लोग मंदिर पर न जाकर घर में रहकर पूजन अर्चन किए। इस दौरान लोगों ने मां भगवती से कोरोना जैसे महामारी बीमारी से मुक्ति दिलाने का प्रार्थना किए। पंडित रामरुप तिवारी ने बताया कि सच्चे मन से भगवान और भगवती को कही से भी पुकारा जाए तो वह भक्तों पर कृपा अवश्य करते है। कोरोना जैसी बीमारी भले ही कही आने जाने पर रोक लगा दी है, लेकिन भक्तों की श्रद्धा को न तो कभी कोई रोक पाया है और न ही रोक पाएगा। अपने घरों पर ही रहकर मां दुर्गा का पूजा पाठ करने की जरूरत है। मां दुर्गा की कृपा से रामनवमी के अंदर ही कोरोना जैसे राक्षस का विनाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed