फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people was not problam to water flow

अगले साल बारिश में शहरवासी नहीं झेलेंगे जलभराव की समस्या

Tue, 12 Oct 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
people was not problam to water flow
अगले साल बारिश में शहरवासी नहीं झेलेंगे जलभराव की समस्या
विज्ञापन

- मेंहदावल बाईपास से एसपी आवास तक और पुुराने पोस्ट ऑफिस से बरदहिया बाजार तक बनेगा नाला
- मेंहदावल बाईपास, मुखलिसपुर तिराहा और घोरखल पुलिस बूथ के पास बनाया जाएगा पुलिया
- चार करोड़ 43 लाख 50 हजार की कार्य योजना तैयार, जल्द काम शुरू कराए जाने की तैयारी
संतकबीरनगर। अगले साल बारिश के मौसम में शहरवासी जलभराव की समस्या नहीं झेेलेंगे। इसके लिए गंभीर नगर पालिका प्रशासन ने बृहद कार्य योजना तैयार की है। इस कार्य पर चार करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये खर्च होगा। इसके लिए शासन से बजट की मांग की गई है। यदि किसी कारण से बजट नहीं मिला तो भी नगरपालिका अन्य मदों से कटौती कर प्राथमिकता के आधार पर नाले और नालियों का निर्माण कराएगा।
नगर पालिका खलीलाबाद शहर अनियोजित तरीके से बस रहा है। वैसे शहर का स्वरूप कटोरे जैसा है। जल निकासी के लिए नाला और नालिया बनाई भी गई हैं, लेकिन जल निकासी समुचित तरीके से नहीं हो पा रहा है। इस साल बारिश में शहरवासी जलभराव की समस्या से जूझते नजर आए हैं। नगर पालिका प्रशासन ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पूरी मेहतन भी की, लेकिन हल्की बारिश में भी जलभराव की दिक्कत बनी हुई थी। डीएम, एडीएम ने खुद भ्रमण कर जायजा लिया था। चेयरमैन ने सीएनडीएस और एनएच के अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण किया और जलनिकासी के लिए समुचित कार्य योजना पर मंथन किया। चेयरमैन की पहल पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर से जलनिकासी की व्यवस्था के लिए वृहद कार्य योजना तैयार की गई। मेंहदावल बाईपास से एसपी आवास तक सीसी नाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 195 लाख रुपये है। इसी तरह मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे पुलिया बनाई जाएगी। जिसकी अनुमानित लागत 48 .50 लाख है। मुखलिसपुर तिराहे के पास पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 25 लाख है। इसी तरह घोरखल में पुलिस बूथ के पास पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 25 लाख है। पुरानी सब्जी मंडी निकट पुराने पोस्ट आफिस के पास से बरदहिया बाजार तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 150 लाख है। नगर पालिका के ईओ सुरेश मौर्या ने बताया कि शहर से जलनिकासी की समस्या को दूर करने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए शासन से बजट की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट उपलब्ध होगा और कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट
बारिश के मौसम में इस साल शहर में जलभराव बड़ी समस्या के रूप में उभर कर सामने आया। जिससे नगरवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। इस तरह की समस्या अगले साल बारिश में न हो, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से बृहद कार्य योजना तैयार कराई गई। बजट स्वीकृति के लिए शासन में पैरवी की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट उपलब्ध हो जाएगा। वैसे यदि शासन से बजट नहीं भी मिला तो इधर-उधर से बजट में कटौती कर जल निकासी की समस्या को दूर करने की दिशा में काम शुरू कराया जाएगा। अगले साल नगरवासियों को ऐसी दिक्कतें नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन खलीलाबाद
इंसेट
डीएम दिव्या मित्तल और एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में खलीलाबाद शहर में जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई थी। इसके लिए खुद दोनो अधिकारियो ने शहर का भ्रमण करके जहां जरूरत पड़ी,वहां सड़क को कटवा कर जल निकासी का रास्ता बनवाया था। सीएनडीएस, पीडब्लूडी, एनएच के अधिकारियों के साथ नगर पालिका के जिम्मेदारों ने शहर से जल निकासी की समस्या को दूूर करने की रूपरेखा बनाया। नगर पालिका प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बृहद कार्य योजना तैयार कर लिया है। तय कार्य योजना पर कार्य कराए जाने की दिशा में पूरी कोशिश शुरू कर दी गई है। निश्चित तौर पर अगले वर्ष ऐसे हालात न उत्पन्न हो,इस दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने सार्थक पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed