फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People started fearing Corona

लोगों को सताने लगा कोरोना का भय

Thu, 05 Mar 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
People started fearing Corona
संतकबीरनगर में मास्क लगा कर स्कूल जाते छात्र। - फोटो : KHALILABAD
लोगों को सताने का कोरोना का भय
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में भय का माहौल है। इसके चलते लोग सड़कों पर मास्क लगाकर आते जाते दिख रहे हैं। मुखलिसपुर तिराहे पर एक व्यवसायी ने लोगों को मास्क बाट कर जागरूक किया। हालांकि जिले में कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है, फिर भी लोग सतर्कता बरत रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।
चीन में फैले कोरोना वायरस का असर भारत में भी दिखा है। यहां भी 29 मामले सामने आएं हैं। सरकार इस पर नियंत्रण के लिए हर जगह जागरूकता कार्यक्रम कर रही है। इस वायरस से बचने के लिए और सतर्कता बरतने के लिए लोग मास्क लगाकर चलने लगे हैं। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। खलीलाबाद के गोलाबाजार में काफी संख्या में लोग मास्क लगाकर चलते देखे गए। अनिल सिंह, अखिलेश सिंह, राजू आदि ने बताया कि देश में कोरोना के मरीज मिले हैं, जिसको देखते हुए सावधानी बरती जा रही है। मास्क पहन कर बाजार में आए हैं। लोगों को भी बाजार जाते समय मास्क जरूर पहनना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया
डीएम रवीश गुप्त ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वार्ड में शौचालय नहीं है। वार्ड के अंदर ही शौचालय बनाने का निर्देश दिया गया है। जिले में अगर कोई इस तरह का मरीज आता है तो उसका समुचित इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में मास्क की बिक्री बढ़ी
कोरोना वायरस को देखते हुए बाजार में मास्क की बिक्री बढ़ गई है। बाजार में 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक मास्क मिल रहे हैं। मास्क लेने आए रणजीत राय, जयकरन आदि ने बताया कि जो मास्क पहले 20 रुपये में मिलते थे, वह अब 50 रुपये में मिल रहे हैं। दुकानदार मनमाना रेट ले रहे हैं।

व्यापारी ने बांटे मास्क
कोरोना वायरस को लेकर खलीलाबाद के मुखलिसपुर पेट्रोल पंप पर व्यापारी कैलाश रूंगटा ने कर्मचारियों को नि:शुल्क मास्क बांटा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर काफी संख्या में लोग तेल भराने आते हैं, ऐसे में सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को यह मास्क दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed