फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People's troubles increased due to melting with fog

कोहरे के साथ गलन से बढ़ी लोगों की परेशानी

Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
People's troubles increased due to melting with fog
कोहरे के साथ गलन से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोहरे के साथ गलन से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। बुधवार की सुबह दस बजे तक ज्यादातर लोग घरों से निकलने में परहेज करते दिखे। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए निकले, वे ठंड से बचने के लिए जतन करते नजर आए। प्रशासन की ओर से तहसीलों में कंबल उपलब्ध कराने के दावे के बावजूद अब तक गरीबों को राहत नहीं पहुंची है।
पिछले कई दिनों से ठंड बढ़ गई है। इस बीच कोहरा भी पड़ने लगा है। इससे ठंड में इजाफा हो गया है। ऐसे में लोग सुबह घरों में ही रहे। सुबह निकलने वाले भी कम ही नजर आए। दफ्तरों में भी कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही। कुछ लोग दुकानों पर पहुंचकर चाय के साथ ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। दोपहर बाद करीब दो बजे आसमान कुछ साफ हुआ और सूर्य के दर्शन हुए तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। शाम होते ही फिर ठंड का असर दिखने लगा। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

इधर जिला प्रशासन के दावे के बावजूद अब तक गरीबों तक कंबल नहीं पहुंचे हैं। कारण यह है कि इस बार कंबल के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना है। ऐसे में सवाल यह है कि गरीबों को आखिर कंबल कब मिल पाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर अलाव जलते नहीं दिखे। इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि मेंहदावल बाईपास सहित कई स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। जहां और जरूरत महसूस की जाएगी, वहां भी अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed