{"_id":"6150a5868ebc3eab6725a1b5","slug":"people-protested-against-water-logging-khalilabad-news-gkp410713946","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियाद करके हार चुके ग्रामीणों ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियाद करके हार चुके ग्रामीणों ने शुरू किया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरियाद करके हार चुके ग्रामीणों ने शुरू किया धरना
नाथनगर क्षेत्र के सांखी स्थित बंधे पर हुए जलभराव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जल निकासी के लिए गुहार लगा कर थक चुके नाथनगर क्षेत्र के सांखी गांव के नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव में धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप हैं कि बंधे के दोनों तरफ कुछ लोगों की जमीन है। जो बंधे के दोनों तरफ मिट्टी पाट दिए हैं। इसके कारण एक वर्ष से सड़क पर पानी भरा हुआ है। उसमें से उठ रही दुर्गंध से आस-पास रह रहे लोगों का जीना दूभर हो गया है। वहीं, बंधे से होकर गुजरने वाले लोग भी गिरकर घायल हो रहे हैं।
सांखी गांव के बंधे पर रविवार को शुरू हुए धरने का नेतृत्व कर रहे गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप राय, भगवानदास, शांति देवी, राजाराम, हरिनंद, भालचंद्र, शंकर, ओमप्रकाश, दुधई, बाबूलाल, कमलेश, रामपलट, योगेन्द्र, घुरहू, महात्म, जयसिंह, रामवृक्ष, रंगीलाल, संतोष, बहाउ, भोला, ओमप्रकाश, बाबूलाल, रिक्कू, रामवचन, लालसा, फूलचंद आदि ने बताया कि गांव के दक्षिण तरफ से होकर गुजरने वाले बंधे के आसपास हरिजन बस्ती है। बारिश और नालियों का पानी बंधे से होकर खेत के रास्ते नदी में चला जाता था, लेकिन कुछ लोगों का बंधे के बगल में खेत है। जो मिट्टी पाट दिए है। इसके कारण नालियों और बारिश का पानी सड़क पर भरा हुआ है। इसके लिए बीडीओ, एसडीएम, सिंचाई विभाग के एक्सईएन और जिलाधिकारी तक से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रास्ते में भरा पानी सड़ रहा है। इससे उठ रही दुर्गंध से रहना मुश्किल है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन कोई यात्री गिरकर घायल न होता हो। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।