फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People made aware to prevent cyber crime

साइबर अपराध रोकने के लिए लोगों को किया जागरूक

Wed, 01 Dec 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
People made aware to prevent cyber crime
संतकबीरनगर। जिले के सभी थानों पर बुधवार को साइबर क्राइम जागरूकता दिवस मनाया। इस दौरान लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध पर प्रभावी नियत्रंण के लिए साइबर सुरक्षा से प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंच कर लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इंटरनेट बैकिंग, ऑनलाइन फ्राड, वालेट/ यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में साइबर अपराध की जानकारी दी गई। सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

फोन कॉल के माध्यम से होने वाले फ्राड, पालिसी, चिट फंड, लाटरी का लालच देकर की जाने वाली जालसाजी, ऑनलाइन एप के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से संबंधित फ्राड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल आदि के बारे में जागरूक किया गया। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि साइबर अपराध को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। वैसे साइबर सेल और साइबर हेल्प डेस्क गठित है, जो काम रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed