फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People insist Pdumptty boycott

चुनाव बहिष्कार पर अड़े पदुमपट्टी के लोग

Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
People insist Pdumptty boycott
नाथनगर के पदुम पट्टी गांव में सड़क न बनने के विरोध में बैठक कर चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
एक ओर जिले में लोग मतदान की तैयारियों में जुटे हैं। दूसरी ओर नाथनगर क्षेत्र के पदुमपट्टी के ग्रामीण रविवार को चुनाव बहिष्कार की रणनीति तैयार करने में जुटे रहे। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक करके चुनाव बहिष्कार की सफलता के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन


दरअसल, 18 फरवरी को ग्रामीणों ने गांव की सड़क के निर्माण के लिए चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लेते हुए प्रदर्शन किया था। लेकिन प्रशासन ने फिर भी सुध नहीं ली। वहीं डीएम रमाशंकर पांडेय ने नाराज लोगों ने वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वोट डालने का मौका पांच साल में एक बार आता है। लोग मतदान अवश्य करें। उनकी दिक्कतों को चुनाव के बाद दूर कर दिया जाएगा। हालांकि सोमवार सुबह उन्होंने लोगों को मनाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


रविवार को प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान रामनेवास की अध्यक्षता में पदुमपट्टी के लोगों ने बैठक की। इसमें गांव की रानी देवी ने कहा कि कालीजगदीशपुर पिडिया मार्ग से पदुमपट्टी,ओझापट्टी, फिरोजपट्टी, अंधरापट्टी और गोरयाघाट को जोडने वाली सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाल है। दोनों तरफ पीच कर दिया गया है, लेकिन पुलिया से लालचंद यादव के खेत तक लगभग दो सौ मीटर तक निर्माण कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई चुनाव से नेता सुकरौली गोरयाघाट मार्ग के निर्माण का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन वोट लेने के बाद नेताओं ने कभी पलट कर गांव के विकास की तरफ रूख नहीं किया। ऐसे में जब तक इस सडक का निर्माण नहीं हो जाता गांव का एक भी मतदाता मतदान में हिस्सा नहीं लेगा। बैठक में मीना देवी, अवधराजी देवी, भानमती, गुड्डी देवी, द्रोपती देवी, गुजराती देवी, सुजाता देवी, चानमती देवी, सरस्वती देवी, गौरी देवी, कल्पा, मोना, मिथिलेश देवी, भीम राजभर, सर्वेश राजभर, बलजीत राजभर, बरखू, इंद्रजीत, तीरथ, रामकरन, राममूरत, चंद्रभान समेत अन्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed