फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people found many ptoject work

सीएम ने 924.40 लाख की 12 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया

Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
people found many ptoject work
सीएम ने 924.40 लाख की 12 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वर्चुअल जनपद की 924.40 लाख लागत की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें आठ परियोजनाओं का शिलान्यास और चार परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि सीएम ने वर्चुअल माध्यम से जनपद के 701.68 लाख लागत की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जबकि 222.72 लाख की लागत की चार परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें विधानसभा मेंहदावल क्षेत्र के धर्मसिंहवा में पर्यटन विकास के लिए 48.11 लाख, मेंहदावल के समय माता मंदिर का पर्यटन विकास के लिए 66.57 लाख, झारखंडेश्वरनाथ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 60.49 लाख एवं विधानसभा धनघटा क्षेत्र में स्थित महेश्वरपुर मंदिर के पर्यटन विकास पर 47.55 लाख खर्च होगे। इन कार्यो का सीएम ने लोकार्पण किया। इसी क्रम में मगहर स्थिति संरक्षित स्मारक संतकबीर दास की समाधि एवं मजार परिसर में गेट का निर्माण एवं एसएस रेलिंग का निर्माण कार्य 8.99 लाख से, मगहर स्थिति संत कबीर दास के समाधि मजार एवं गुफा की रंगाई-पुताई का कार्य 9.80 लाख, मगहर स्थिति संत कबीर दास के बगल में स्थिति पाथवे के तीन तरफ एसएस रेलिंग तथा साईट डेवलेपमेंट का कार्य 9.51 लाख एवं मगहर स्थिति संतकबीर दास की समाधि परिसर में रेड सैंड स्टोन लगाए जाने एवं परिसर में मिट्टी भराई का कार्य 9.36 लाख से होगा। खलीलाबाद में स्थित समय माता मंदिर के बगल में स्थित पोखरे का सौंदर्यीकरण एवं सीढ़ी का निर्माण कार्य 124.16 लाख से होगा। धनघटा क्षेत्र के बिड़हरघाट में स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य 393.01 लाख, जनपद में स्थित पंचमुखी नाथ मंदिर/पक्का पोखरा मेंहदावल का पर्यटन विकास 52.85 लाख से कराया जाएगा। हरिहरपुर नगर पंचायत में स्थित महाकवि रंगपाल की जन्म स्थली का पर्यटन विकास 94.00 लाख से कराया जाएगा। इन सभी कार्यो का सीएम ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीराम चौहान, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, अध्यक्ष पाल सेवा संस्थान बृजेश पाल, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनके सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed