{"_id":"5eb6c84d8ebc3ea82149766c","slug":"people-break-rule-in-bakuli-sabji-mandi-khalilabad-news-gkp350673487","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन, बकौली सब्जी मंडी में उमड़ रही लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन, बकौली सब्जी मंडी में उमड़ रही लोगों की भीड़
विज्ञापन
धनघटा के बकौली सब्जी मंडी में जुटी भीड़।
- फोटो : KHALILABAD
बाजार में लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन, बकौली सब्जी मंडी में उमड़ रही लोगों की भीड़
धनघटा। बकौली में प्रत्येक सुबह में तीन घंटे बाजार लग रही है। यहां लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा है।
तहसील क्षेत्र के बंडा बाजार, हरिहरपुर, हैंसर बाजार, लोहरैया, शनिचरा बाजार, दुल्हापार आदि जगहों पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार लॉकडाउन लागू होने के बाद बंद हो गई। जबकि धनघटा- शनिचरा बाजार मार्ग पर बकौली कला गांव के समीप पहले थोक सब्जी का कारोबार व्यापारी किया करते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद यह बाजार फुटकर खरीदारों के लिए भी मुफीद हो गई। इस बाजार में सुबह पांच बजे आठ बजे तक अंबेडकरनगर, बस्ती जिले के सब्जी व्यापारी पहुंच रहे हैं, वहीं सब्जी सस्ता होने के कारण फुटकर खरीदादार भी काफी संख्या में पहुंचने लगे हैं। जिसकी वजह से भीड़ हो रही है। लॉकडाउन का पालन भी नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बकौली सब्जी मंडी में भीड़ जुटने की सूचना पर एसडीएम और एसओ को मौके पर भेजा गया था। एसडीएम ने बताया कि सामाजिक दूरी का अनुपालन किए जाने की हिदायत सभी को दी गई है। निर्देश दिया गया है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन कराएं। यदि कोई बगैर मास्क पहुंचेगा और सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।