फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   people beat two armyman

विवाद में फौजी भाईयों को पीटा

Sat, 09 Nov 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
people beat two armyman
भरपूरवा गांव निवासी पिटाई से घायल फैजी सगे भाई। - फोटो : KHALILABAD
विवाद में फौजी भाईयों को पीटा
विज्ञापन

- कोतवाली पहुंच कर पीड़ित भाईयों ने दी तहरीर
- आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संतकबीरनगर। खलीलाबाद से अपने वाहन से गांव भरपुरवा जाने के दौरान शुक्रवार की रात रास्ते में रोक कर कुछ लोगों ने हॉकी, डंडे से पीट कर दो फौजी सगे भाईयों की पीटाई कर दी। जिससे दोनों भाईयों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। बाद में सूचना पर परिजनों ने घायल फौजी भाईयों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

भरपुरवा गांव निवासी प्रमोद यादव और विनोद यादव आर्मी में है। प्रमोद की मुंबई में तो विनोद की मथुरा में तैनाती है। दोनों भाई छुट्टी पर घर आए हैं। आरोप है कि मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार को दिन में फौजी प्रमोद यादव का गांव के रहने वाले संजय यादव से हाथापाई हो गई थी। बाद में लोग बीच बचाव किए तो मामला शांत हो गया। शनिवार को उनकी बहन की विदाई होनी थी। उसी की तैयारी में परिवार के लोग जुटे हुए थे। जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए प्रमोद और विनोद गाड़ी से खलीलाबाद आए थे। रात साढ़े आठ बजे के करीब दोनों भाई वापस जा रहे थे। अभी मंझरिया और भरपुरवा गांव के बीच में पहुंचे ही थे। उसी दौरान संजय यादव, उनके भाई रामशब्द समेत सात-आठ लोगों के साथ मिलकर रास्ते में घेर कर उनकी गाड़ी रोक लिए। आरोप है कि लोग हॉकी, डंडे से मारपीट कर दोनों भाईयों को घायल कर दिया। पीटाई में दोनों भाईयों का सिर फूट गया। इसके अलावा हाथ, पीठ, पैर आदि हिस्सों में चोटें आई है। सूचना पर पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाएं। पीड़ित भाई कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए। एसएसआई सुभाष मौर्या ने बताया कि संजय यादव, रामशब्द यादव समेत सात-आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाद में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा में बढ़ोतरी की जाएगी। चौकी इंचार्ज मगहर को मामले की जांच पड़ताल कर जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed