{"_id":"64667579ca4c2e82830d6244","slug":"penssion-demand-raily-khalilabad-news-c-7-1-172359-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली पद यात्रा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा प्रांतीय संघ के आह्वान पर एक दिवसीय पदयात्रा बृहस्पतिवार को निकाली गई। मोर्चा के जिला संयोजक परमहंस गौतम की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल के बगल में समस्त विभागों के अध्यक्ष मंत्री व कोषाध्यक्ष सहित जनपद के कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर पुरानी पेंशन बहाल करो एक देश दो विधान नहीं चलेगा का नारा लगाते हुए पद यात्रा निकाली। जो कलक्ट्रेट पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिला संयोजक परमहंस गौतम ने कहाकि देश व प्रदेश के शिक्षक,कर्मचारी, अधिकारी एनपीएस के कमियों के कारण उसका विरोध एवं पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। नवीन पेंशन स्कीम एक छलावा है और शेयर बाजार पर आधारित है। शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी पूरी तरह से निराश हैं क्योंकि इसमें बहुत कम मात्रा में पेंशन मिलती है। इस व्यवस्था को पेंशन कहने में शर्म आती है ऐसी स्थिति में शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी लगाता सरकार से बड़ी उम्मीद की नजर से देख रहे हैं कि शायद सरकार कर्मचारियों शिक्षकों की पीड़ा को समझेेगी और उनके बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल करेगी। नवीन पेंशन स्कीम में न तो कर्मचारी का और न सरकार का हित है। साथ ही पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि कर्नाटक के चुनाव में पूर्व की सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था मांगों पर ध्यान नहीं दिया और सत्ता से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। आने वाले 2024 के पहले पुरानी पेंशन की व्यवस्था नहीं होती है तो कर्मचारी वृहद आंदोलन करेंगे। इस दौरान अटेवा संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान, मंत्री किशोर तिवारी, मंडल संगठन मंत्री मुकेश कुमार यादव, शक्ति विकास उपाध्याय, केसरी लाल, हीरालाल भारती, नरेंद्र कुमार, सजनलाल, संजय शर्मा, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।