फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pension sent to 74438 benificieries

74,438 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई पेंशन की रकम

Thu, 02 Sep 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
pension sent to 74438 benificieries
74,438 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई पेंशन की रकम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दस जिलों के लाभार्थियों से संवाद कर जाना योजनाओं का हाल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 के 521000 नए लाभार्थियों के खाते में पेंशन की धनराशि ट्रांसफर की। इसमें जिले के 4158 नए लाभार्थी योजना का लाभ पाए। इसके साथ की कुल 74,438 लाभार्थियों के खाते में तीन महीने की पेंशन की धनराशि 1500 रुपये ट्रांसफर हुई। सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। कलेक्ट्रेट में वृद्धा पेंशन योजना के दस लाभार्थी शामिल हुए और सीएम के संबोधन को सुने।

सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र, महराजगंज, सुल्तानपुर, पीलीभीत, बुलंदशहर, बलिया, कौशाम्बी समेत दस जनपदों के लाभार्थियों से संवाद किया। निशुल्क अनाज वितरण के बारे में भी लाभार्थियों से जानकारी हासिल की। इसके साथ पेंशन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना, निशुल्क गैस सिलिंडर आदि योजनाओं की हकीकत जानी। जिले के लाभार्थियों ने सीएम के संबोधन को सुना। जिले के नए और पुराने कुल 74438 लाभार्थियों के खाते में 11 करोड़, 81 लाख 67 हजार रुपये पेंशन की धनराशि ट्रांसफर की गई। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, लेखाकार दुर्गेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed