{"_id":"5ca8ebdbbdec22144002f1f2","slug":"pension-nonsense-for-saints-saints","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु-संतों के लिए पेंशन बकवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु-संतों के लिए पेंशन बकवास
Sat, 06 Apr 2019 11:41 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
साधु-संतों के लिए पेंशन बकवास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत ज्ञानदास ने शनिवार को खलीलाबाद में कहा कि साधु-संतों के लिए सरकार की पेंशन योजना बकवास है। साधू-संत तो भिक्षाटन करते हैं। उन्हें पेंशन की क्या जरूरत है। वे सपा नेता जयराम पांडेय के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
महंत ज्ञानदास ने कहा कि राम मंदिर न बनने से साधु-संतों को दुख है। इसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए थी। राम मंदिर हर हाल में बनना चाहिए। यह हिंदुओं के आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे भगवान टेंट में हैं, यह कष्टकारी है। प्रियंका गांधी के अयोध्या और हनुमान गढ़ी में दर्शन करने के सवाल पर महंत ने कहा कि हनुमान गढ़ी आने वाले हर भक्त को भगवान आशीर्वाद देते हैं। इनमें प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रेल और सड़क हादसों के शिकार मृतात्माओं की शांति के लिए खलीलाबाद के ककरहिया में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम सराहनीय है। इस दौरान सपा नेता जयराम पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, केडी यादव मौजूद रहे।