{"_id":"648762e110ac69a1240881eb","slug":"pension-meeting-khalilabad-news-c-7-1-204183-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की समस्या का त्वरित करें निस्तारण : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की समस्या का त्वरित करें निस्तारण : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के साथ एसपी ने गोष्ठी की। इसमें पुलिस कर्मियों की पेंशन समस्या के निस्तारण आदि पर चर्चा की गई।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि जिले के अपराध नियंत्रण में पुलिस कर्मियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। जो लोग सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सेवानिवृत्त कर्मचारी भी हमारे अंग हैं, इसलिए अपराध नियंत्रण में आगे भी पुलिस को सहयोग करते रहें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों व प्रधान लिपिक को निर्देश दिया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पेंशनर्स को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि कोई समस्या आती है तो त्वरित निस्तारण होना चाहिए।
गोष्ठी में प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पीआरओ जितेंद्र कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।