फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pelting on marriage party bus

ऑर्केस्ट्रा में नाचने के विवाद में बस पर पथराव, बरातियों को पीटा

Sat, 12 Dec 2020 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
pelting on marriage party bus
नाथनगर धनघटा मार्ग पर निबियहवा पोखरे के पास तोड़ी गई बारातियों की बस - फोटो : KHALILABAD
ऑर्केस्ट्रा में नाचने के विवाद में बस पर पथराव, बरातियों को पीटा
विज्ञापन

बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र से बाघापार गांव में आई थी बरात
बस चालक ने सात हजार रुपये छीन लेने का भी मढ़ा आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के बाघापार में शुक्रवार की रात आई बरात में ऑर्केस्ट्रा पर नाचने को लेकर कुछ युवकों ने बरातियों से विवाद कर लिया। कुछ लोगों के हस्तक्षेप से विवाद थमा, लेकिन शनिवार की भोर में जब बस में सवार होकर बराती लौट रहे थे, तभी रास्ते में निबियहवा पोखरा के पास युवकों ने बस रोक ली। बस पर पथराव किया और बस में घुस कर पांच-छह बरातियों की पिटाई कर दी।

बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के चोलखरी गांव के रामपति पाल के बेटे श्रवण पाल की बरात शुक्रवार की शाम महुली क्षेत्र के बाघापार के विश्वनाथ पाल के यहां आई थी। ऑर्केस्टा का कार्यक्रम हो रहा था। उसी दौरान फरमाइशी गीत पर मंच पर थिरकने की बात को लेकर बगल के गांव के कुछ युवकों व बरातियों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया। शनिवार की भोर में बस में सवार होकर बराती अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर जैसे ही बस निबियहवा पोखरे के समीप पहुंची। वैसे ही अलग-अलग बाइक से पहुंचे 10-12 युवकों ने ओवरटेक करके बस को रोक लिया। युवकों ने बस पर जमकर ईंट-पत्थर फेंके। इससे बस का शीशा टूट गया। बाद में लोग बस में घुस गए और पांच-छह बरातियों की लाठी-डंडे से पिटाई की। बरातियों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने हमलावर युवकों को खदेड़ा। घायल बरातियों को लोग निकट के अस्पताल ले गए, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस मामले में बस चालक महुली कस्बा निवासी राकेश पांडेय की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। आरोप है कि वह शुक्रवार को बस में बस्ती जिले से बरात लेकर महुली क्षेत्र के बाघापार आए थे। शनिवार की भोर में वापस बरातियों को ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में निबियहवा पोखरा गांव के निकट ऑर्केस्टा के विवाद को लेकर बगल के गांव बसहिया व परसा भारी के करीब एक दर्जन युवकों ने बस को रोकवा लिया। ईंट-पत्थर फेंककर बस का शीशा व अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में बरातियों की पिटाई की। आरोप है युवकों ने सात हजार रुपये बस भाड़ा भी छीन लिया। इस संबंध में एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed