{"_id":"61c8ae8bbb115f2af2639e55","slug":"peace-parti-sammelan-khalilabad-news-gkp421355264","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार पूंजीपतियों की हितैषी: डॉ. अयूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार पूंजीपतियों की हितैषी: डॉ. अयूब
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां में पीस पार्टी दलित पिछड़ा सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अयूब व अ
- फोटो : KHALILABAD
भाजपा सरकार पूंजीपतियों की हितैषी: डॉ. अयूब
जूनियर हाई स्कूल सेमरियावां में पीस पार्टी का दलित पिछड़ा सम्मेलन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक मुख्यालय स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को पीस पार्टी की ओर से दलित पिछड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सपा, बसपा, भाजपा की कमियों को उजागर किया।
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. मोहम्मद अयूब ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम, किसान, युवा, गरीब शोषित समाज पर अत्याचार व जुल्म हो रहा है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। देश, प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार लूट हत्या, बलात्कार चरम पर है। हमारे समाज व मुल्क के आदर्श श्रीराम और श्रीकृष्ण ने हक के लिए संघर्ष किया और समय के अनुसार दमन और अत्याचार के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया। यदि श्री राम और श्रीकृष्ण इस युग में होते तो भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ने वाले और लोगों को इस जनविरोधी सरकार के अत्याचारों से बचाने वालों में सब से पहले मैदान में होते। देश के सबसे मूल्यवान धरोहरों को बेचकर लोगों को बेरोजगार बना दिया गया। जब तक पिछड़ा और दलित समाज इनके खिलाफ नहीं जागेगा तब तक ये लोग पिछड़ों और दलितों का शोषण करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने कहा कि पीस पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर विधान सभा क्षेत्र के लोग पीस पार्टी से जुड़े हुए हैं। कुर्मी समाज को बीजेपी, कांग्रेस, एसपी और बसपा द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया। संचालन राजेंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी इंजीनियर इरफान, शहजाद अहमद चौधरी, केदार यादव, डॉ. मोईज, अनिल गौड़, हेमंत प्रसाद, दुर्गेश गौतम, महेश गौड़, पंचराम चौहान, जनार्दन पटेल, राज किशोर गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, संतोष गौतम, रईस कुरैशी, हनुमान प्रताप आदि मौजूद रहे।