फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   peace meeting organized

त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने में करें सहयोग : एसडीएम

Tue, 20 Jun 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
peace meeting organized
संतकबीरनगर। दुुुधारा थाने में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में धर्मगुरू के अलावा संभ्रात लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

एसडीएम रमेश चंद्र ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले, असामाजिक तत्व, किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियां दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। आगामी दिनों में बकरीद, कांवड़ यात्रा, मोहर्रम आदि पर्व हैं। इनको सकुशल संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में एसओ राकेश मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed