फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pd inspection related news

सीआईबी बोर्ड न मिलने पर जताई नाराजगी

Mon, 31 Jan 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
pd inspection related news
सेमरियावां ब्लाक में पंचायत भमव निर्माण, मनरेगा कार्य की समीक्षा करते पीडी उमाकांत त्रिपाठी।सं? - फोटो : KHALILABAD
सीआईबी बोर्ड न मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। प्रभारी पीडी व डीसी मनरेगा उमाकांत त्रिपाठी ने सोमवार को सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। मनरेगा, ग्राम सचिवालय/ पंचायत भवन निर्माण की समीक्षा की। मनरेगा प्रोजेक्ट कार्यों में सीआईबी(सिटीजन इंफार्मेशन बोर्ड) न होने पर नाराजगी जाहिर की। मनरेगा सेल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्देश दिया।

प्रभारी पीडी व डीसी मनरेगा उमाकांत त्रिपाठी ने पंचायत भवन/ ग्राम सचिवालय पूर्ण, अपूर्ण की समीक्षा की। ब्लॉक में 85 पंचायत भवन का निर्माण कार्य होना था। जिसमें से सिर्फ 53 पूर्ण पाया गया। अपूर्ण पंचायत भवन को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां अभी पंचायत भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है, वहां शुरू कराया जाए। पंचायत पूर्ण होने पर भी मनरेगा मद से भुगतान न होने पर ब्लॉक टीए और मनरेगा अकाउंटेंट व कंप्यूटर ऑपरेटर को कड़ी फटकार लगाई। पीडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता का पालन किया जाए। इस दौरान बीडीओ हरि पूजन सिंह, मनरेगा एपीओ मदन गोपाल, ब्लॉक प्रेरक कृष्णमणि पांडेय, सहायक लेखाकार मिहिर प्रसाद गौतम, कंप्यूटर ऑपरेटर योगेंद्र चौधरी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed