{"_id":"60f708f48ebc3e7357713a71","slug":"payment-khalilabad-news-gkp4025961115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान ले लिया पूरा, काम छोड़ दिया अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान ले लिया पूरा, काम छोड़ दिया अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधारा के प्रधान व गांव के लोगों ने लगाया आरोप, एडीओ बोले, मौके पर जाकर आरोपाें की जांच की जाएगी
प्रधान बोले, ठोस कदम न उठाए जाने पर 26 जुलाई को वालों के साथ ब्लॉक मुख्यालय का करेंगे घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
दुधारा। विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत दुधारा में अधूरे कार्य के एवज में पूरा भुगतान किए जाने का आरोप प्रधान व गांव के लोग लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इसी के चलते गांव में कई जरूरी विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
प्रधान अब्दुल कलाम, अहमद खान, मोहम्मद अहमद, ओबैदुर्रहमान खान, परवेज अख्तर, मोहम्मद सलमान आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत दुधारा में सामुदायिक शौचालय के नाम पर 11 नवंबर 2020 को 1,50000 और 1,56688 कुल 3,06,688 का भुगतान हुआ है। जबकि मौके पर सामुदायिक शौचालय की अधूरी दीवार खड़ी करके छोड़ दिया गया है। निर्माण अभी तक अधूरा है। गांव में इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर दो लाख तीस हजार तीन सौ रुपये का भुगतान 29 अप्रैल 2021 को कर दिया गया है। जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। दुधारा पंचायत भवन के कायाकल्प के नाम पर 11 नवंबर 2020 को 188787 और 1,16,619 और 24 अप्रैल 2021 को 1,23,480 को 26 अप्रैल 2021 को 1,15,640 अर्थात कुल 5,43,526 का भुगतान ब्लॉक के जिम्मेदारों ने बिना काम कराए ही करा दिया है। जूनियर हाईस्कूल दुधारा परिसर में इंटरलॉकिंग का मतगणना के दिन अर्थात दो मई 2021 को 254180 भुगतान किया गया है। अब जब कि सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन का कार्य आज भी अधूरा है तथा पूरा भुगतान भी निकाल लिया गया है।
ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम ने कहा कि वह अपने गांव में विकास कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। कई जरूरी प्रोजेक्ट को लेकर वह ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। नए ग्राम पंचायत सचिव कह रहे हैं कि सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन का काम पूर्ण होने के बाद ही वह नए काम कराने की अनुमति देंगे। यदि ब्लॉक के जिम्मेदारों ने 23 जुलाई तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 26 जुलाई को ग्रामीणों के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ब्लॉक के अधिकारियों की होगी। एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने बताया कि दुधारा गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का जितना भुगतान हुआ है, उतना कार्य कराया गया है। सचिव को निर्देशित किया गया है कि तत्काल शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करें। अन्य कार्यों पर जो आरोप लगे हैं, मौके पर पहुंचकर उसकी जांच की जाएगी।