फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   parties engaged in persuading the independents

Sant Kabir Nagar News: निर्दलियों को मनाने में जुटे पार्टियों के कद्दावर

Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
parties engaged in persuading the independents
मेंहदावल। निकाय चुनाव में नगर पंचायत मेंहदावल से अध्यक्ष के लिए 12 और सदस्य के लिए 153 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, निर्दलियों को मनाने में प्रमुख पार्टियों के कद्दावर कसरत कर रहे हैं। यहां चुनाव काफी रोमांचक हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंहदावल से भाजपा ने अंजना पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से अंजना पांडेय को उम्मीदवार बनाए जाने से बागी भी मैदान में उतर गए थे। मान-मनौव्वल करने का दौर चल रहा था। कुछ तो मान गए, कुछ नहीं माने। भाजपा से पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल अपनी निर्वतमान चेयरमैन पत्नी प्रमिला जायसवाल के लिए और पूर्व चेयरमैन पवन तिवारी अपनी पत्नी कल्याणी तिवारी के लिए टिकट मांग रहे थे। भाजपा से टिकट न मिलने पर मोतीलाल जायावल की पत्नी प्रमिला जायावाल को बसपा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पवन तिवारी बागी बन कर अपनी पत्नी को निर्दल चुनाव लड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, सपा ने टिकटों की रेस में रितिका सतेंद्र पांडेय को टिकट दिया, लेकिन बाद में आलाकमान ने अपना निर्णय बदलते हुए रमेश निषाद की पत्नी लक्ष्मी निषाद को टिकट दे दिया। सपा से टिकट की होड़ में लगे सपा नेता स्वामीनाथ, पूर्व चेयरमैन रामनयन निषाद भी दावेदार माने जा रहे थे। उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद बागी हुए उम्मीदवार ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। इसके बाद सपा प्रदेश नेतृत्व ने निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले बागियों को मना लिया। स्वामीनाथ व रामनयन की पत्नी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने वाले में तारा, नसरीन बानो, नीलम, मनीष शामिल हैं। सभासद के लिए 20 ने पर्चे वापस लिए। अब मेंहदावल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य पद के लिए 153 उम्मीदवार चुनावी दंगल मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed