{"_id":"6274058601ae016e3965f049","slug":"parking-problem-in-santkabirnagar-khalilabad-news-gkp4358173190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग की व्यवस्था नहीं, इधर-उधर वाहन खड़ी कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग की व्यवस्था नहीं, इधर-उधर वाहन खड़ी कर रहे लोग
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर टैंपू बेतरतीब खड़ा करके सवारी भरते हए।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग की व्यवस्था नहीं, इधर-उधर वाहन खड़ी कर रहे लोग
- मनमाने तरीके से वाहन खड़ा करने से अक्सर लगता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान नहीं है। इससे वाहन चालक जहां मन किया, वहीं वाहन खड़ा कर काम निपटाने चले जाते हैं। सवारी वाहन भी सड़क पर ही सवारियों को बैठाते हैं। इसके चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है।
शहर में प्रतिदिन 15 से 20 हजार लोगों का आवागमन रहता है। यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के पार्किंग की सुविधा देने का दायित्व नगर पलिका का है। लेकिन शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से दिक्कतें हो रही है। वाहन चालक जहां जगह खाली पाते हैं, वहीं वाहन खड़ी कर देते है। यहीं हाल जीप, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों का भी है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। शहर के मधुकुंज तिराहा, मुखलिसपुर पेट्रोल पंप के पास, गोला बाजार, बरदहिया बाजार आदि जगहों पर जाम की समस्या रहती है। बरदहिया बाजार में शनिवार देर शाम से सोमवार दोपहर तक यह समस्या अधिक रहती है।