फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   parking

छह पार्किंग स्थल हैं चिह्नित, इन्हें नहीं जानते लोग

Wed, 29 Sep 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
parking
छह पार्किंग स्थल हैं चिह्नित, इन्हें नहीं जानते लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था है ही नहीं। ऐेसे में लोग सड़क के किनारे वाहन खड़ा करते हैं। इससे कई बार जाम भी लग जाता है। ऐसा लोगों का कहना है। वहीं पालिका के जिम्मेदारों का दावा है कि नगर में छह पार्किंग स्थल चिह्नित हैं। पालिका को पार्किंग व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस के सहयोग की दरकार है।
जिला मुख्यालय होने की वजह से खलीलाबाद शहर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को आना-जाना रहता है, लेकिन वाहन कहां पार्क करें, यह समस्या लोगों को सदैव परेशान किए रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत सोमवार को होती है। कारण यह है कि सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगती है और भीड़ अधिक रहती है। हालांकि पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर में छह स्थान चिह्नित किए गए हैं, जिसमें मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे, विधियानी, बंजरिया रोड, शुगर मिल चौराहा, बरदहिया बाजार, मेंहदावल बाईपास शामिल है। यहां वाहन खड़े किए जा सकते हैं। सच यह है कि कहीं पर भी न तो बोर्ड दिखाई दे रहा है और न ही कोई इंतजाम। ऐसे में लोग अपने वाहन दुकानों व घरों के सामने सड़क की पटरियों पर खड़ा कर दे रहे हैं। इससे दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहन स्वामियों को इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं यातायात पुलिस वाहन को उठा न ले जाए और जुर्माना भरना पड़े। खलीलाबाद शहर के निवासी उमेश कुमार वर्मा ने कहा कि कहां पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, इसकी जानकारी नहीं है। पालिका प्रशासन को चाहिए कि चिह्नित स्थानों पर बोर्ड लगवाए, ताकि लोगों को पता चल सके। दिलीप कुमार ने कहा कि वाहन पार्किंग के लिए स्थान तय होने की जानकारी उन्हें भी नहीं है। चिह्नित स्थानों पर कुछ तो दिखना चाहिए। महेश कुमार ने कहा कि लोग शहर में कहीं भी वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। इसका मूल कारण पार्किंग स्थल का पता न होना है। इस दिशा में पालिका प्रशासन को कदम उठाना चाहिए। यातायात निरीक्षक वृजेेेश यादव ने बताया कि नगर पालिक प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। पार्किग व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने का पूरा प्रयास होगा।
विज्ञापन

मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे ठेले वालों का कब्जा
पालिका द्वारा चिह्नित एक पार्किंग स्थल मुखलिसपुर ओवरब्रिज भी है। यहां पहले दो पहिया वाहन लोग खड़ा करते थे, लेकिन अब यहां पर ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। बच्चों की छुट्टी होने के समय तो जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। शहर के निवासी धर्मेंद्र कुमार, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन को शहर में वाहन पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस का सहयोग जरूरी: चेयरमैन
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि शहर में पालिका ने वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किया है। इसमें यातायात पुलिस का अपेक्षित सहयोग चाहिए। यदि यातायात पुलिस के कर्मी लोगों को निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा कराने में सहयोग करें तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है, फिर भी पालिका परिषद शीघ्र ही इसको लेकर प्रबंध करेगी। यदि किसी स्थान पर बोर्ड नहीं है तो वहां बोर्ड भी जल्द लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed