{"_id":"6478dee8facd07c66c0c2d16","slug":"park-sports-field-khalilabad-news-c-7-1-190089-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लौकी मिश्र गांव को पार्क, जन सूचना केंद्र व खेल मैदान की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लौकी मिश्र गांव को पार्क, जन सूचना केंद्र व खेल मैदान की मिली सौगात
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसुरूखुर्द के राजस्व गांव लौकी मिश्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर मनरेगा पार्क, जन सूचना केंद्र व खेल मैदान की सौगात मिली है। बृहस्पतिवार को मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने इन सभी परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव सबका साथ व सबका विकास किया जा रहा है। अन्य सरकार में लोगों को बांटकर राजनीति करने वाले देश को बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सबको पीएम आवास मिल रहा। सभी को किसान सम्मान निधि मिल रहा है। फसलों का मुआवजा लगभग पांच करोड़ रुपये मेंहदावल विधानसभा के लोगों को मिलने जा रहा है। हर तरह की जरूरतों का ध्यान सरकार दे रही है।
धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि हमारी सरकार हर भेदभाव को छोड़कर विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर ब्लाॅकों में बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान का निर्माण करा रही है। भीमराव आंबेडकर मनरेगा पार्क व सूचना केंद्र का सरकार निर्माण करा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह तथा संचालन लालचंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान शारदा देवी, बीडीओ रामानंद वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज सिंह, एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, लालचंद चौहान, दिवाकर सिंह, संजय सिंह, अजय शंकर मिश्र, लक्ष्मीनारायण शुक्ल, चंद्र भान चौधरी, जितेंद्र चौधरी, दिलीप कुमार, रामकिशोर, महेंद्र कुमार भारती, बुद्धिराम आदि लोग मौजूद रहे।