फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pahale premika kotavaalee pahunchee phir patnee

मुसीबत में फंसा युवक, पहले प्रेमिका कोतवाली पहुंची फिर पत्नी

Tue, 12 Jul 2022 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
pahale premika kotavaalee pahunchee phir patnee
पहले प्रेमिका कोतवाली पहुंची फिर पत्नी
विज्ञापन

प्रेमी ने पहले पत्नी और प्रेमिका को साथ रखने की बात कही
पत्नी नहीं हुई सहमत तो प्रेमिका को अपनाने की रट लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली में सोमवार को एक प्रेमिका पहुंची और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसी बीच पत्नी भी पहुंच गई। पत्नी ने पति पर खुद का दावा पेश किया। जबकि पति असमंजस की स्थिति में रहा। बाद में पति दोनों को साथ रखने को तैयार हुआ, लेकिन पत्नी राजी नहीं हुई।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती का आरोप है कि वह जिस स्कूल में पढ़ती थी, उसी स्कूल में प्रेमी शिक्षक थे। आठ वर्षों से दोनों के बीच वार्ता होती है। प्रेमी ने उससे शादी करने का वादा किया था। वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। जबकि उसके पिता दूसरी जगह शादी करने की बात कह रहे हैं। जबकि पत्नी का कहना है कि 18 मई को ही उसकी शादी हुई है। उसे नहीं पता था कि पति का किसी दूसरी युवती से संबंध है, अन्यथा शादी नहीं करती। शादी होने की वजह से पति पर सिर्फ उसका ही अधिकार है।
विज्ञापन

युवक की भाभी ने भी पत्नी का साथ दिया, लेकिन युवक पहले असमंजस की स्थिति में रहा। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने प्रेमिका और पत्नी दोनों को साथ रखने की बात कही, लेकिन पत्नी तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने साफ लहजे में कहा कि प्रेमिका का कोई अधिकार नहीं है। जबकि प्रेमिका खुद का अधिकार प्रेमी पर जता रही थी। बाद में प्रेमी ने पत्नी की जगह प्रेमिका को साथ रखने की बात करने लगा। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि दोनों बालिग हैं। वे अपनी इच्छा से जीवन गुजार सकते हैं। फिलहाल मामला सुलझ नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed