फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Out of the 11 in the city, 10 water coolers 'dried'

शहर में लगे 11 में से 10 वाटर कूलर ‘सूखे’

Mon, 12 Mar 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 12 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Out of the 11 in the city, 10 water coolers 'dried'
शहर के मोती चौराहे पर खराब पड़ा वाटर कूलर। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में आने वाले लोगो को शुद्ध व ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए दो साल पहले लगे वाटर कूलर खराब हो चुके हैं। जिससे शहर में आने वाले लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। नगर पालिका प्रशासन भी शहर में लगे वाटर कूलरों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। शहर के मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल बाईपास, नूरी मस्जिद के पास, मोती चौराहा के पास, खलीलाबाद तहसील परिसर समेत कुल 11 जगहों पर वाटर कूलर लगे हैं। जिसमें नूरी मस्जिद के पास लगा वाटर कूलर काम कर रहा है और शेष खराब पड़े हैं। साथ ही कई वाटर कूलर के पास लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। वाटर कूलर के कम समय में खराब होने के पीछे जहां उसकी गुणवत्ता ठीक न होना कारण बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद पीने के पानी की समस्या हो जाएगी। 
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि शहर में लगे जो वाटर कूलर खराब पड़े हैं, उन्हें जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। इसके साथ जिस भी वाटर कूूलर के पास अतिक्रमण किया गया है, उसे हटवाया जाएगा। चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने बताया कि पूर्व में लगवाए गए वाटर कूलर की गुणवत्ता खराब है। भ्रष्टाचार की वजह से पूर्व में लगे वाटर कूलर खराब क्वालिटी के होने के कारण ही कम समय में निष्प्रयोज्य हो गए। शहर में गुणवत्ता पूर्ण वाटर कूलर जरूरी स्थानों पर लगवाए जाएंगे और जो वाटर कूलर ठीक होने योग्य होंगे, उन्हें भी दुरुस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed