{"_id":"601acbd48ebc3e4a3b5fe399","slug":"opd-starts-in-health-and-velness-centre-khalilabad-news-gkp383332791","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर संचालित की जाएगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर संचालित की जाएगी ओपीडी
विज्ञापन

- जिले में बने हैं 90 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 55 सीएचओ की हुई तैनाती
- शुगर, बीपी, कैंसर सहित अन्य बीमारियों की होगी जांच
- प्रत्येक माह कम्यूनिटी के बीच दो हेल्थ कैंप होंगे आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर ओपीडी संचालित करने की तैयारी है। इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर शुगर, बीपी, कैंसर आदि मरीजों की जांच व परामर्श दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित कर रही है। इसके तहत जिले में 90 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बन चुके हैं। इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती की जा रही है। अब तक 55 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनात हो चुकी है। इन सेंटरों पर ओपीडी शुरू करने के निर्देश पूर्व में ही दिए गए थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते सभी सेंटरों पर ओपीडी शुरू नहीं हो पाई थी लेकिन अब इन सेंटरों पर अब ओपीडी की सेवाएं शुरू होने जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर मरीजों को जो सुविधाएं मिलेगी इसमें स्वास्थ्य परामर्शदाता से परामर्श, सामान्य बीमारियों का प्राथमिक उपचार होगा। बीपी, शुगर और अन्य सामान्य बीमारियों की जांच और दवा भी इन सेंटरों पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मुख, गर्भाशय व स्तन कैंसर की जांच होगी। प्रसव से पहले और बाद की जांच, सामान्य प्रसव सेवा, टीकाकरण सेवा, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन की सेवाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के परिसर में योग कराए जाने की भी व्यवस्था की जाएगी। स्वस्थ्य जीवन शैली की संबंधित सलाह मिलेगी।
जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर ओपीडी के निर्देश दिए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह कम्यूनिटी में दो हेल्थ कैंप भी लगाए जाएंगे जहां सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।