{"_id":"610ed2c98ebc3ef454127579","slug":"only-80-people-vaccinated-khalilabad-news-gkp4047980157","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल 80 का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल 80 का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवल 80 का हुआ टीकाकरण
वैक्सीन न मिलने से हुई दिक्कत, टीकाकरण केंद्रों से निराश लौटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना के वैक्सीन की किल्लत लगातार बनी हुई है। शनिवार को जिले में वैक्सीन की किल्लत के चलते मात्र 80 लोगों को ही टीका लग पाया। इससे पूर्व शुक्रवार को भी वैक्सीन की किल्लत बनी रही। टीकाकरण न होने से लोग केंद्रों से निराश लौट रहे हैं।
सरकार शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाने पर जोर दे रही है। वहीं जिले में वैक्सीन की लगातार कमी बनी हुई है। वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही लोग टीकाकरण केंद्रों पर जुट जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में वैक्सीन की कमी रही। किसी तरह से दोपहर बाद वैक्सीन मिली, जिसके 2579 लोगों को टीका लग पाया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार की सुबह तक वैक्सीन जिले में आए जाएगी, पर वैक्सीन नहीं आई। शनिवार को सीएचसी नाथनगर और सीएचसी सेमरियावां पर मात्र 80 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें नाथनगर में 70 और सेमरियावां में 10 लोगों को वैक्सीन लगी। यह सभी 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को लगाई गई। खलीलाबाद सीएचसी समेत अन्य सीएचसी पीएचसी पर वैक्सीन न होने के चलते टीकाकरण का कार्य नहीं हुआ। टीकाकरण कराने आए लोग लौट गए। सीएचसी खलीलाबाद पर टीका लगवाने आए प्रवीण कुमार, आजाद सिंह, जय प्रकाश यादव, रामजीत चौहान ने बताया कि टीका नहीं है तो पहले सूचना दे देनी चाहिए। समय भी बर्बाद हुआ और टीका भी नहीं लगा। इस संबंध में सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में वैक्सीन खत्म हो गई है। लखनऊ वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि रविवार तक जिले में वैक्सीन पहुंच जाएगी। सोमवार को टीकाकरण में तेजी आएगी।