फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   online shopping done by fraud with account

Sant Kabir Nagar News: खाते से फ्राॅड करके ऑनलाइन कर ली खरीदारी

Thu, 02 Mar 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
online shopping done by fraud with account
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के झीनखाल बंजरिया के रहने वाले पीड़ित पिता के खाते से जालसाज ने 80,000 रुपये की आन लाइन खरीदारी कर लिया। पीड़ित अजीत चौधरी का आरोप है कि उसके पिता चंद्रप्रकाश चौधरी की छह सितंबर 2022 को उन्नाव जिले के औरास में हुए हादसे में मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम भी उन्नाव में हुआ था। शव गांव पर लाकर अंतिम संस्कार किया गया। आरोप है कि उसके पिता की मोबाइल से सिम गायब हो गया था। 29 सितंबर 2022 को वह अपने पिता का एटीएम लेकर पैसा निकालने गए। एटीएम से पता चला कि खाते में पैसा नहीं है। उक्त बैंक खाते का स्टेटमेंट लिया तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता के मोबाइल नंबर का धोखे से दुरुपयोग करके करीब 80,000 रुपये ऑनलाइन खरीददारी कर ली। उसके भाई विनय कुमार ने साइबर सेल संतकबीरनगर में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकी जांच साइबर सेल से की जा रही है। उसके भाई विनय कुमार वर्तमान में गुजरात में हैं। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ जालसाजी, गबन और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed