फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   online application

Sant Kabir Nagar News: अब शौचालय के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Thu, 01 Jun 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
online application
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। जिन पात्र लोगों को शौचालय का लाभ नहीं मिला है, वह अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, इसके लिए शासन ने साइट जारी की है। अब कभी भी कोई भी व्यक्ति अनुदान के लिए आवेदन कर सकता है।
सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत हैं। अभी भी बहुत से लोगों को व्यक्तिगत शौचालय का लाभ नही मिल सका है। ऐसे लोग अक्सर ब्लॉक में शौचालय के लिए भटकते नजर आते हैं। ऐसे लोगों जनसेवा केंद्र या स्वयं भी शौचालय के लिए आवेदन कर सकते हैं। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के लिए ग्राम सचिव, स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयकों को लगाया गया है। सत्यापित होने के बाद ऐसे पात्र व्यक्ति जिन्हें व्यक्तिगत शौचालय का लाभ नहीं मिला है, उन्हें शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों को पहली किस्त छह हजार रुपये की दी जाएगी। शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये मिलेंगे। यदि व्यक्तिगत शौचालय का लाभ पहले ले लिया है तो उसका लाभ दोबारा नहीं मिलेगा। बताया कि जिनका शौचालय टूटा फूटा है। इसकी मरम्मत के लिए गांव-गांव सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

000000000000000000000000000
ऐसे करें आवेदन
कोई भी पात्र व्यक्ति शौचालय बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के दौरान सिर्फ आधार कार्ड और बैंक पासबुक लगेगा। शौचालय का आवेदन जारी वेबसाइट से किसी भी जनसेवा केंद्र, कामन सर्विस सेंटर या स्वयं घर बैठे लैपटाप या कंप्यूटर से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed