फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ongress protest against ram mandir land scam

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 17 Jun 2021 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
ongress protest against ram mandir land scam
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

राम मंदिर जमीन मामले में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में श्री राम मंदिर ट्रस्ट जमीन घोटाले में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों हिंदुओं और पूरे विश्व के सर्वमान्य हैं और उनमें लोग पूरी आस्था रखते हैं। भाजपा के लोगों ने घर-घर सड़कों-सड़कों पर चलकर उनके नाम पर मंदिर निर्माण के लिए चंदा वसूली की और अब वही लोग मिलकर मंदिर ट्रस्ट के पैसे की बंदरबांट करने में लगे हैं। कांग्रेस ही नहीं इस जमीन घोटाले की न्यायिक जांच की मांग हर भारतवासी कर रहा है। कहा कि यदि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच के लिए भागती है तो हम कांग्रेसी करोड़ों हिंदुओं की आस्था के लिए सड़क पर उतर कर भाजपा सरकार का विरोध करने का काम करेंगे। इस दौरान दिलशाद अफसर, शांति देवी, मीनू सिंह, सुनील कुमार पांडेय, विजय कुमार शुक्ला, अजय सिंह, प्रशांत सिंह, मदन दास, विपिन तिवारी, गुड्डू उपाध्याय, अरुण पांडेय, संजय चौरसिया, प्रद्युम्न समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed