फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ongress pradesh sachiv burnt bu burning effigy

पुतला जलाने में कांग्रेस प्रदेश सचिव झुलसे

Mon, 06 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
ongress pradesh sachiv burnt bu burning effigy
गिरधपुर में पीएम और सीएम का पूतला जालते दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव का जला बाल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पुतला जलाने में कांग्रेस प्रदेश सचिव झुलसे
विज्ञापन

पीएम-सीएम का पुतला जलाने के दौरान पुलिस ने छीनने का प्रयास किया तो गिरा ऊपर
खाद उपलब्ध न कराने और किसानों के आत्महत्या करने पर प्रदेश और केंद्र सरकार से इस्तीफा देने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। किसानों को खाद न मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद के गिरधरपुर खाद गोदाम के पास जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में सीएम और पीएम का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की तो पुतला ऊपर गिरने से कांग्रेस के प्रदेश सचिव परवेज खान मामूली रूप से झुलस गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार से इस्तीफा देने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरधरपुर में बंद पड़े खाद गोदाम पर इकट्ठा हुए। जहां पर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी संतोष कटाई ने कहा कि किसान मारे-मारे फिर रहे हैं। उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिले में कई खाद गोदाम बंद पड़े हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि खाद की कालाबाजारी की जा रही है। प्राइवेट दुकानों पर औने-पौने दाम पर खाद बेच दी जा रही है। किसानों को अधिक रकम देकर खाद दी जा रही है। यह सरकार की नाकामी है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में सरकार फेल साबित हुई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार उनकी नहीं सुन रही है। किसानों की आत्महत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सरकार इस्तीफा दे। इस अवसर पर महेंद्र कुमार कन्नौजिया, विजय कुमार शुक्ला, अशोक आर्य, दिलशाद अफसर, मीनू सिंह, शांति देवी, अमित कुमार कन्नौजिया, भुनेश्वर भारती, बाबा मदन दास, मोइन अंसारी, प्रशांत सिंह, चमन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed