फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died three injured in road accident

Sant kabir Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट से छात्रा की मौत, तीन घायल

Fri, 27 May 2022 04:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2022 04:31 PM IST
सार

नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहाबेग के पास हुआ हादसा, कॉलेज में ई-मेल आईडी की जानकारी देने गई थीं छात्राएं।
 

विज्ञापन
one died three injured in road accident
सीएचसी सेमरियावां से जिला अस्पताल के लिए घायल को ले जाते लोग।संवाद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग गेट के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से हाईस्कूल की एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि तीन छात्राएं घायल हो गईं। सूूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेेते हुए चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में छात्र-छात्राओं को ई-मेल आईडी के लिए बुलाया गया है। दुधारा थाना क्षेत्र के बिगरामीर निवासी चार छात्राएं अफसाना खातून पुत्री मो. स्वालेहीन हाईस्कूल, सना खातून पुत्री मो. स्वालेहीन इंटरमीडिएट, साफिया पुत्री सहाब हाईस्कूल, सबा खातून पुत्री समीउल्लाह हाईस्कूल अपना ईमेल आईडी जमा करने स्कूल गईं थी।
विज्ञापन


अफसाना खातून व सना खातून दोनों सगी बहन हैं। छात्राएं ईमेल आईडी जमा करने के बाद कॉलेज गेट के पास सड़क के किनारे खड़ी होकर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान बस्ती की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्राओं को चपेट में ले लिया। चारों छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी सेमरियावां भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सना खातून व सबा खातून को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने अफसाना खातून व साफिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अफसाना खातून को खलीलाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। वहीं, साफिया का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। एसओ दुधारा सर्वेश राय ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक भी हिरासत में है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed