फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died in road accident

वाहन की चपेट में आने से लेखपाल की मौत

Tue, 23 Aug 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
वाहन की चपेट में आने से लेखपाल की मौत
विज्ञापन

- धनघटा तहसील में चकबंदी लेखपाल थे नौतनवां निवासी शैलेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। रामजानकी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार की रात चकबंदी लेखपाल की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महाराजगंज के नौतनवां निवासी 48 वर्षीय शैलेंद्र चौधरी धनघटा तहसील में चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। धनघटा में राम जानकी मार्ग के बगल में किराए का मकान लेकर रहते थे। सोमवार की रात करीब दस बजे वह भोजन करने के बाद कूड़ा फेंकने निकले थे। उसी समय सिकरीगंज की तरफ से तेज गति से आ रहे वाहन ने लेखपाल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने लेखपाल शैलेंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो अस्पताल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली। एसओ केडी सिंह ने बताया कि सहायक चकबंदी अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed