{"_id":"6287d249ac62e337e11c8e6a","slug":"one-died-in-road-accident-khalilabad-news-gkp437553262","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के पैड़ी- दानोकुइयां मार्ग पर सड़क हादसे के बाद लगी भीड़।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट से बुजुर्ग की मौत
- बाइक पर सवार पोते-पोती बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के दानोकुइयां चौराहे पर शुक्रवार को बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई है। वहीं, पीछे बैठे पोते और पोती बच गए।
क्षेत्र के दानोकुइयां गांव निवासी 59 वर्षीय पंचराम की दानोकुइयां चौराहे के मझौवा रोड़ पर पंचर बनाने की दुकान और गाड़ी धुलाई सेंटर है। वह शुक्रवार की सुबह घर से बाइक से दुकान पर जा रहे थे। दानोकुइयां चौराहे पर पहुंचे ही थे कि बालू लइे ट्रक की चपेट में आ गए। पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर दो वर्षीय पोती रिद्धिमा तथा 16 वर्षीय पोता अभय कुमार बच गए। पंचराम हेलमेट पहने थे। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।