फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died in road accident

ट्रेलर की चपेट से युवक की मौत, दो साथी घायल

Fri, 18 Feb 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
ट्रेलर की चपेट से युवक की मौत, दो साथी घायल
विज्ञापन

- तीनों युवक एक ही बाइक पर थे सवार
- तीन गुमटियां और फल रखे तीन ठेले क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर/संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर स्थित दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार देर शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथ घायल हो गए। युवक का शव ट्रेलर में फंस गया था। जिसे पुलिस ने क्रेन और जेसीबी मंगवा कर निकलवाया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
मगहर चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि नमक लदा ट्रेलर गोरखपुर की ओर जा रहा था। दुर्गा मंदिर के करीब पटना पुल के पास मोड़ पर ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और तीन गुमटियों और तीन फल रखे ठेले को रौंदते हुए बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। मौके पर जुटे लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी मंगवा कर ट्रेलर के पहिए के नीचे दबे युवक को बाहर निकलवाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक की पहचान खलीलाबाद के पठान टोला निवासी मोहम्मद तनु (20) पुत्र मोहम्मद रफीक के रूप में हुई। अस्पताल भेजे गए दोनों घायल युवक भी खलीलाबाद के रहने वाले हैं। घायलों की उम्र भी 20 से 22 वर्ष के बीच है। तीनों युवक एक ही बाइक से बिना हेलमेट लगाए कहीं गए थे। हादसे के समय वे वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed