फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   one died in road accident

सरयू नहर खंड के सामने हादसे में गोरखपुर के युवक की मौत

Sat, 12 Sep 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
सरयू नहर खंड के सामने हादसे में गोरखपुर के युवक की मौत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू नहर खंड के सामने शुक्रवार की देर शाम हुए हादसे में गोरखपुर निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल रवींद्र कुमार ने बताया कि गोरखपुर जिले के गुलहरिया क्षेत्र के सेमरा नंबर-एक चरगांवा निवासी 30 वर्षीय अशोक कुमार पांडेय पुत्र जगदीश पांडेय बलरामपुर जिले में कृषि विभाग में नौकरी करते थे। वह बलरामपुर से बस्ती होकर बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सरयू नहर खंड के सामने पहुंचे ही थे। उसी दौरान रास्ते में अचानक कोई शख्स आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक लेकर सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग के बाद डीएम के निर्देश पर रात में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed