{"_id":"60d9f9e88ebc3e3bb07efc59","slug":"one-died-in-accident-khalilabad-news-gkp399860828","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की ट्रेन से कटकर मौत, महुली क्षेत्र के ओनबिलाई गांव का निवासी था इंद्रेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की ट्रेन से कटकर मौत, महुली क्षेत्र के ओनबिलाई गांव का निवासी था इंद्रेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की ट्रेन से कटकर मौत, महुली क्षेत्र के ओनबिलाई गांव का निवासी था इंद्रेश
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिम सोमवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 31 वर्षीय इंद्रेश कुमार पुत्र चंद्रशेखर निवासी ओनबिलाई थाना महुली के रूप में हुई। युवक गंभीर बीमारी से ग्रसित होना बताया गया।
महुली क्षेत्र के ओनबिलाई उर्फ ओनिया गांव के मूल निवासी इंद्रेश पुत्र चंद्रशेखर कई वर्षों से नाथनगर में मकान बनवाकर परिजनों के साथ रहते थे। सोमवार को खलीलाबाद के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पश्चिम ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और तितौवा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई। सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। मृतक के पिता चंद्रशेखर ने बताया कि इंद्रेश कुछ माह पूर्व गले में स्थित गांठ का ऑपरेशन कराया था।
कुछ दिन पूर्व दिक्कत होने पर गोरखपुर एक अस्पताल में जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली। पिता के अनुसार रिपोर्ट में गंभीर बीमारी होने की पुष्टि हुई। उसी के बाद से ही इंद्रेश काफी आहत था। वह तनाव में रहता था। सोमवार की सुबह स्नान के बाद इंद्रेश पैदल ही घर से निकला था। बेटे के ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ओनबिलाई निवासी इंद्रेश गंभीर बीमार से पीड़ित होने से तनाव में था। उसी वजह से उसने ट्रेन से कट कर जान दे दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।